अबनाः इराक़ के कई सुन्नी क़बीलों ने ISIL के विरुद्ध प्रदर्शन किये हैं। इस देश के अलअंबार प्रांत के कई सुन्नी क़बीलों ने अबूलनिम्र क़बीले के विरुद्ध की जाने वाली ISIL की हिंसक एवं क्रूर कार्यवाही के विरोध में प्रदर्शन किये। इन क़बीलों के सरदारों ने अबूनिम्र क़बीले के विरुद्ध हालिया दिनों में ISIL द्वारा की जाने वाली हिंसक कार्यवाही की शुक्रवार को कड़े शब्दों में निंदा की। क़बीलों के सरदारों ने ISIL के विरुद्ध समस्त इराक़ियों के एकजुट होने पर बल दिया। अलअंबार प्रांत के क़बीलों के एक सरदार “महमूद सरहान अलफ़हदावी” ने शीया धर्मगुरूओं से भी अपने क़बीलों के समर्थन की मांग की है। एक अन्य सरदार “अब्दुल वह्हाब सुब्हान” ने अलअंबार प्रांत के सांसदों से मांग की है कि वे इस कठिन समय में उनका साथ दें।
उल्लेखनीय है कि आतंकवादी संगठन ISIL ने इराक़ी जनता के विरुद्ध अपने अपराधों को जारी रखते हुए अलअंबार प्रांत के सुन्नी क़बीले अल्बूनिम्र के कम से कम 500 लोगों की हत्या कर दी। इनमें से कई के गले काट दिये गए जबकि बहुत से लोगों को गोलियों से भून दिया गया। अल्बूनिम्र क़बीले के निर्दोष लोगों का दोष केवल यह है कि वे ISIL की विचारधारा के विरोधी हैं और इराक़ की सरकार का समर्थन करते हैं।
7 नवंबर 2014 - 17:54
समाचार कोड: 649792
इराक़ के कई सुन्नी क़बीलों ने ISIL के विरुद्ध प्रदर्शन किये हैं। इस देश के अलअंबार प्रांत के कई सुन्नी क़बीलों ने अबूलनिम्र क़बीले के विरुद्ध की जाने वाली ISIL की हिंसक एवं क्रूर कार्यवाही के विरोध में प्रदर्शन किये।